HomeCurrent Newsनशे के खिलाफ फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 5 Kg हेरोइन...

नशे के खिलाफ फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 5 Kg हेरोइन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दो महीने तक चली जेल-आधारित इंटरसेप्शन और गहन निगरानी के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क को खत्म कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

करीब 5 किलो हेरोइन बरामद

इसकी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई गैंगस्टरों के खिलाफ भविष्य में भी जारी रहेगी। बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक अवैध हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित तरीके से नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय था और राज्य में बड़े स्तर पर नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक स्थापित करने में जुटी है, ताकि सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दायरे को और विस्तृत किया जा रहा है।

Read More

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, 631 ठिकानों पर रेड, 217 अपराधी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments