Friday, March 6, 2026
Home Current News पंजाब को मिली बड़ी राहत, पंजाब में बिजली उत्पादन यूनिट को मिली...

पंजाब को मिली बड़ी राहत, पंजाब में बिजली उत्पादन यूनिट को मिली मंजूरी

Advertisement

पंजाब में बिजली संकट के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए बिजली उत्पादन यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने ये घोषणा उत्तर भारत के बिजली मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान की, जहां पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब के 800 की तीन बिजली उत्पादन यूनिट की मांग रखी थी, इसके साथ ही उन्होंने रोपड़ थर्मल प्लांट की मौजूदा उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाने की मांग रखी।