Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम पहुंचे NIA के महानिदेशक सदानंद दाते, आतंकी हमले की जांच जारी 

पहलगाम पहुंचे NIA के महानिदेशक सदानंद दाते, आतंकी हमले की जांच जारी 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद दाते जम्मू कश्मीर के पहलगाम पहुंचे हैं जहां बीते 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। एनआईए महानिदेशक इसी आतंकी हमले की जांच करने में जुटे हुए हैं। साथ ही उन्होंने यहां पहुंचने के बाद घटनास्थल का जायजा भी लिया और चल रही जांच की जानकारी भी ली।

बता दें कि इस हमले की जांच में जुटी एनआईए ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिनमें 15 संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) चिन्हित हैं। ये OGW आतंकियों को लोकेशन और एग्जिट प्लान बताने में शामिल थे।

वहीं एनआईए की शुरूआती जांच में अल्ट्रा स्टेट सिग्नल के ज़रिए बिना सिम कार्ड के मोबाइल कनेक्शन का पता चला, जिससे आतंकियों ने ऑडियो/वीडियो कॉल या एसएमएस भेजे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments