Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsएयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने IAF के नए वाइस चीफ

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने IAF के नए वाइस चीफ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सेना में बड़े बदलाव किए हैं, भारतीय वायुसेना को अब नया वाइस चीफ मिलने जा रहा हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना को नया वाइस चीफ की नियुक्त किया गया हैं, वहीं, दूसरी ओर भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है।

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को मौजूदा वाइस चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वर्तमान में गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाल रहे हैं, वहीं, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी नए CISC के रूप में पदभार संभालेंगे।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू के स्थान पर नए CISC के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी दी गई है, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments