Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsचलती गाड़ी में लगी आग, आग फैलने से सड़क किनारे गेहूं की...

चलती गाड़ी में लगी आग, आग फैलने से सड़क किनारे गेहूं की फसल बर्बाद 

हरियाणा के जींद से चलती गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना गोहाना रोड पर रधाना के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार गोहाना की तरफ से जींद आ रही इको स्पोर्ट गाड़ी में अचानक लगी आग। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गाड़ी में सवार ड्राइवर सहित सभी लोग धुआं देखते ही आनन-फानन में गाड़ी से सुरक्षित उतर गए, जिसके बाद देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि सड़क किनारे खेत में भी आग फैल गई जिस कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments