Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, गिरफ्तार हुई महिला कांस्टेबल को...

पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, गिरफ्तार हुई महिला कांस्टेबल को किया गया बर्खास्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के बीच तत्काल और सख्त कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर (बेल्ट नंबर 621/एमएनएस) को नशे के मामले में संलिप्तता के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने दी। यह कार्रवाई थाना सदर बठिंडा के एसएचओ अनुभव जैन के नेतृत्व में सदर बठिंडा पुलिस टीमों द्वारा अमनदीप कौर को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद की गई है।

पुलिस टीमों ने वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिसका पंजीकरण नंबर पीबी 05 एक्यू 7720 है। आरोपी कांस्टेबल अस्थायी तौर पर पुलिस लाइन बठिंडा में तैनात था।

IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मानसा भागीरथ मीना ने उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए अमनदीप कौर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

इसके अलावा, IGP ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों द्वारा अर्जित संपत्तियों की गहनता से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पाई जाती है, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि SSP बठिंडा अमनीत कौंडल को मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे-पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments