Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में नशे के खिलाफ पदयात्रा, केजरीवाल, CM मान समेत कई नेता...

पंजाब में नशे के खिलाफ पदयात्रा, केजरीवाल, CM मान समेत कई नेता होंगे शामिल

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत नशा तस्करों पर निशाना साधा जा रहा है। नशे के खिलाफ इस महायुद्ध में अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो गए हैं। 2 अप्रैल से अरविंद केजरीवाल नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इसकी शुरुआत 2 अप्रैल को लुधियाना शहर से होगी।

जहां अरविंद केजरीवाल शहर में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ पदयात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा का मकसद लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। और पंजाब को नशा मुक्त बनाकर इसे फिर से रंगला पंजाब बनाना है।

नशे के खिलाफ गांव-गांव जाएंगे केजरीवाल

इसकी जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने दी। उन्होंने कहा कि मैंने दस दिन पहले कहा था कि हम गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। 1 अप्रैल से हम गांव-गांव जाना शुरू करेंगे, मैं भी जाऊंगा, CM मान भी जाएंगे, इसके साथ ही हर विधायक, हर मंत्री, DC, SSP, SP, DSP, पूरा प्रशासन गांव-गांव जाएगा।

2 अप्रैल से शहरों के अंदर कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से किसानों की फसलों की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में किसान अपनी फसल मंडी में लेकर आएंगे। तब गांव में कोई नहीं मिलेगा। जिसके चलते इस कार्यक्रम को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। लेकिन 2 अप्रैल से यह कार्यक्रम शहरों के अंदर होगा। और स्कूल-कॉलेजों के बच्चे शपथ लेंगे कि न तो खुद नशा करेंगे और न ही पंजाब में किसी को नशा बेचने देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को नशे से दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि हम ऐसा करें तो इससे श्रेष्ठ और पुण्य का कार्य कोई नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments