Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, यूट्यूबर के घर हमले में आरोपी...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, यूट्यूबर के घर हमले में आरोपी को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने जालंधर में यूट्यूबर के घर पर हुए हमले के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या सात हो गई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DSP) गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जालंधर के अलीचक निवासी मनिंदर उर्फ ​​बॉबी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च 2025 की दरम्यानी रात को जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

DSP गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मनिंदर ने हथियारों का प्रबंध किया था और उसने ये हथियार आरोपी रोहित बसरा को सौंपे थे। रोहित बसरा ने 8 मार्च को जंडू सिंघा में अमृतप्रीत और धीरज को ये हथियार मुहैया करवाए थे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनिंदर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments