कौन हैं आशुतोष महाराज?, जिन्हें वापस लाने के लिए उनकी शिष्या ने ली है समाधि

अंधविश्वास और विश्वास के बीच अंतर इंसान के आंतरिक अंधेपन का होता है। किसी भी बात की वैज्ञानिकता ही उसका अंतिम सत्य होता है। उत्तर प्रदेश से पिछले दिनों एक ऐसी ख़बर आई, जिसने लोगों को संदेह में डाल दिया। लोग यह नहीं समझ पा रहे कि इसपे विश्वास करें या नहीं? क्योंकि कहीं-कहीं वैज्ञानिकता… Continue reading कौन हैं आशुतोष महाराज?, जिन्हें वापस लाने के लिए उनकी शिष्या ने ली है समाधि

क्यों दहली देवभूमि? हिंसक झड़प में 2 लोगों की हुई मौत

देवभूमि उत्तराखंड से 8 फरवरी को देर रात अचानक से विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई। दरअसल पुलिस प्रशासन की टीम हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को हटाने गई थी। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गुस्साए स्थानीय निवासी कार्रवाई का विरोध करने के… Continue reading क्यों दहली देवभूमि? हिंसक झड़प में 2 लोगों की हुई मौत

स्विट्जरलैंड टूरिज्म विभाग ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया

नीरज चोपड़ा ने सैलानियों के आकर्षण के लिए अपना एक जैबलिन दान कर दिया। उसे प्लेक के साथ रखा गया है। अब वे रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार में शुमार हो गए हैं। आइस पैलेस में उनके भी प्लेक हैं।

13 फरवरी को ‘आप’ ने बुलाई ‘PAC’ की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों का होगा निर्णय

राज्यसभा सांसद और आप नेता संदीप पाठक ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम एक परिपक्व और समझदार गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय गुट इसे स्वीकार करेगा। लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीटों के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे हैं।’

अपनी ही फिल्म देखकर खुद को नहीं पहचान पाई थीं ये एक्ट्रेस, ‘आशिकी’ फिल्म से रातों-रात बनी स्टार

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं। कुछ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गईं, तो कोई गुमनाम रह गईं। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो कि पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन इसके बाद वह लाइमलाइट से ऐसी दूर हुईं कि उनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल… Continue reading अपनी ही फिल्म देखकर खुद को नहीं पहचान पाई थीं ये एक्ट्रेस, ‘आशिकी’ फिल्म से रातों-रात बनी स्टार

AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को बीजेपी अपने हिसाब से लगभग अंजाम तक पहुंचा चुकी है। लेकिन बहुत कम समय में राष्ट्रीय दल बनने वाली आम आदमी पार्टी सत्ताधारी भाजपा के लिए गले की फांस बनी हुई है। वैसे तो बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके पिछले 10 साल से सरकार में है। अब कांग्रेस… Continue reading AAP को फंसा रहा ED का मकड़जाल, क्या BJP के चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- ‘उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए PM मोदी की जाति का मुद्दा उठाया’

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था।

AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा 2024 चुनाव के लिए केवल कुछ महीने शेष रहने पर, आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को असम में तीन सीटों की घोषणा की। इस बात पर जोर देते हुए कि पार्टी अब इंडिया ब्लॉक भागीदारों के साथ बात करके थक गई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप सांसद संदीप पाठक ने… Continue reading AAP ने असम में 3 लोकसभा सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी धनं प्राप्नोति तपसामौनेनाज्ञां प्रयच्छति।उपभोगांस्तु दानेनब्रह्मचर्येण जीवितम्॥ अर्थात्: मनुष्य तप करने से धन पाता है। मौन-व्रत के पालन से दूसरों पर हुक्म चलाता है।… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 09 फरवरी, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के दावों को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।

पारस के साथ उनकी पार्टी के तीन अन्य लोकसभा सदस्य भी थे।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि आरएलजेपी नेताओं ने अन्य मुद्दों के अलावा बिहार में चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रणनीति पर चर्चा की।

पारस के नेतृत्व वाली पार्टी और उनके भतीजे एवं लोकसभा सदस्य चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में तीखी जुबानी जंग होती रहती है, क्योंकि दोनों ही दल चिराग पासवान के पिता एवं दलित नेता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने भी इस बात पर जोर दिया है कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव में छह सीट पर लड़ना चाहेगी। लोक जनशक्ति पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतनी ही सीट पर चुनाव लड़ा था, जब चिराग पासवान और पशुपति पारस रामविलास पासवान के नेतृत्व में एक साथ थे।

चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर भी दावा किया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में लोकसभा में पारस करते हैं।