स्विट्जरलैंड टूरिज्म विभाग ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया

नीरज चोपड़ा ने सैलानियों के आकर्षण के लिए अपना एक जैबलिन दान कर दिया। उसे प्लेक के साथ रखा गया है। अब वे रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार में शुमार हो गए हैं। आइस पैलेस में उनके भी प्लेक हैं।

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट ने 55 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने रविवार को यहां आईओए की तदर्थ समिति द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किग्रा वजन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।