स्विट्जरलैंड टूरिज्म विभाग ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया

भारत के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जैबलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड में सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘टॉप ऑफ यूरोप’ के नाम से मशहूर जंग फ्राउजोक के मशहूर आइस पैलेस में प्लेक देकर सम्मानित किया गया।

स्विट्जरलैंड टूरिज्म विभाग ने बताया कि नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए जंग फ्राउजोक ने प्लेक देकर उनका का सम्मान किया।

नीरज चोपड़ा ने सैलानियों के आकर्षण के लिए अपना एक जैबलिन दान कर दिया। उसे प्लेक के साथ रखा गया है। अब वे रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार में शुमार हो गए हैं। आइस पैलेस में उनके भी प्लेक हैं।

स्विट्जरलैंड टूरिज्म विभाग ने कहा कि जंग फ्राउजोक में वॉल ऑफ फेम उपलब्धियों और समर्पण के सम्मान के लिए काम करता है।