क्यों दहली देवभूमि? हिंसक झड़प में 2 लोगों की हुई मौत

क्यों दहली देवभूमि? हिंसक झड़प में 2 लोगों की हुई मौत

देवभूमि उत्तराखंड से 8 फरवरी को देर रात अचानक से विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई। दरअसल पुलिस प्रशासन की टीम हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को हटाने गई थी।

जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गुस्साए स्थानीय निवासी कार्रवाई का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए।

उन्हें बैरिकेड तोड़ते और विध्वंस की कार्रवाई में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते देखा गया। ये बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और दंगाई को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया। बता दें, इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पूरे इलाकें में कर्फ्यू लगा हुआ है।