लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की सूची में PM मोदी एवं पूर्व CM शामिल

राजस्थान समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कई नेता भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की राजनीति में वापसी, शिवसेना (शिंदे गुट) में हुए शामिल

गोविंदा 2004 में बड़े नेता के रूप में उभरे थे जब उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था।

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने के बाद बोले सपा सांसद एस.टी. हसन, कहा- इस बार न तो चुनाव लड़ूंगा, न ही प्रचार करूंगा

इससे पहले, संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ”अखिलेश यादव की शायद कोई मजबूरी होगी जिसके कारण उन्होंने मेरी उम्मीदवारी रद्द कर दी। आखिरी वक्त तक अखिलेश यादव चाहते थे कि मैं मुरादाबाद से ही चुनाव लड़ूं लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने फिर से नामांकन दाखिल करने के लिये अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गये कागजात मुझ तक नहीं पहुंचने दिये।”

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की

बता दें कि नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नागपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।

Lok Sabha Election: BJP ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से उतारा चुनावी मैदान में

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट, कंगना रनौत को मिली टिकट, वरुण गांधी का कटा पत्ता

भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल को सांसद प्रत्याशी बनाया है तो वहीं पीलीभीत से भाजपा नेता वरुण गांधी का पत्ता काटकर पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा की नवीनतम सूची में हरियाणा से चार उम्मीदवारों के नाम, सभी 10 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद जिंदल और हरियाणा से निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला रविवार को ही भाजपा में शामिल हुए। जिंदल ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

झारखंड : भाजपा ने पूर्व झामुमो विधायक सीता सोरेन को दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने चतरा में मौजूदा सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया है। सुनील कुमार पिछला चुनाव 3.77 लाख मतों के अंतर से जीते थे। पार्टी ने 2009 से धनबाद का नेतृत्व कर रहे मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह की जगह बाघमारा से विधायक दुलु महतो को मैदान में उतारा है।

उप्र: BSP ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन पत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जाएंगे, जिनकी जांच 28 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी और मतदान 19 अप्रैल को होगा।