कांग्रेस एक ऐसी बेल है, जो उसे सहारा देता हैं वो उसे ही सुखा देती है- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश में गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने गरीबी का जीवन जिया है और गरीबों के दर्द को समझा है।

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की सूची में PM मोदी एवं पूर्व CM शामिल

राजस्थान समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कई नेता भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं।

BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, अमित शाह का नाम शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है जिसमे पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल है।