लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP के स्टार प्रचारकों की सूची में PM मोदी एवं पूर्व CM शामिल

राजस्थान समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कई नेता भी शामिल हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं।

पूर्व CM वसुंधरा राजे ने अमित शाह से की मुलाकात, पेश की मुख्यमंत्री की दावेदारी ?

सभी तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी का मंथन जारी है इसी बीच सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भाजपा आज इन राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर सकती है।