President Himachal Visit: शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM सुक्खू ने किया स्वागत..

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय शिमला प्रवास पर पहुंच चुकी हैं। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को शिमला पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम हुआ। बताए आपको मंगलवार दोपहर 12:30 पर कल्याणी हेलीपैड में लैंडिंग हुई। राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के 8 सदस्य सहित कुल 28 लोग आए हैं। वहीं अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में रुकेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।

PM मोदी ने लोकसभा में सदन को किया संबोधित, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करते हुए कहा- उन्होंने देश का मार्गदर्शन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद करते हुए सदन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत काका हाथरसी की कविता पढ़कर की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा है कि पहले भी कई बार मुझे राष्ट्रपति के अभिभाषण… Continue reading PM मोदी ने लोकसभा में सदन को किया संबोधित, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करते हुए कहा- उन्होंने देश का मार्गदर्शन किया

Budget 2023 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, अब 11बजे केंद्रीय बजट 2023-24 करेंगी पेश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी जो 2024 के आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट हो सकता है। वहीं इस बजट में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। बताए कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैबिनेट बैठक में शामिल होने के… Continue reading Budget 2023 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, अब 11बजे केंद्रीय बजट 2023-24 करेंगी पेश

Budget 2023: मोदी सरकार के कार्यकाल 2.O का आज आखिरी पूर्ण बजट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में करेंगी बजट पेश

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण के बाद बजट सत्र 2023-2024 की शुरुआत हो गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राजयसभा को संबोधित किया था जिसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक… Continue reading Budget 2023: मोदी सरकार के कार्यकाल 2.O का आज आखिरी पूर्ण बजट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में करेंगी बजट पेश

बजट-2023: संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया, 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी रहने का है अनुमान- निर्मला सीतारमण

बजट-2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राजयसभा को संबोधित किया। जिसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया। बता दें कि कल यानि 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम… Continue reading बजट-2023: संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश किया, 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी रहने का है अनुमान- निर्मला सीतारमण

दिल्ली: PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी यहां पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ‘मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरे लिए सम्मानित अतिथि… Continue reading दिल्ली: PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का किया स्वागत

President Draupadi Murmu का आज से दक्षिण भारत का पांच दिवसीय दौरा होगा शुरू, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 दिसंबर से पांच दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सबसे पहले हैदराबाद पहुंचेंगी। राष्ट्रपति सिकंदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में रुकेंगी, जो राष्ट्रपति का आधिकारिक रीट्रीट है। राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मु 26 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर जाएंगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की… Continue reading President Draupadi Murmu का आज से दक्षिण भारत का पांच दिवसीय दौरा होगा शुरू, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य कर्मियों व महिला खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कहा कुछ ऐसा ..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं और महिला खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों के उनके अनुभवों को सुना।राष्ट्रपति ने बेटियों को सशक्त बनाने पर बल दिया। वह हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना… Continue reading राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य कर्मियों व महिला खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कहा कुछ ऐसा ..

दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ पहुंच रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 29 को राष्ट्रपति आएंगी चंडीगढ़

फिर से चंडीगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। 29 नवंबर को चंडीगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मु। वह दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित हुए वायुसेना के एयरफोर्स शो के लिए शहर आई थीं। आपको बताए इस बार राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में… Continue reading दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ पहुंच रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 29 को राष्ट्रपति आएंगी चंडीगढ़

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और विशेष रूप से सिख भाइयों और… Continue reading राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई