President Himachal Visit: शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM सुक्खू ने किया स्वागत..

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय शिमला दौरे पर पहुंच चुकी हैं। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को शिमला पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम हुआ। बताए आपको मंगलवार दोपहर 12:30 पर उनकी कल्याणी हेलीपैड में लैंडिंग हुई। राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के 8 सदस्य सहित कुल 28 लोग आए हैं। वहीं अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में रुकेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।