Budget 2023: मोदी सरकार के कार्यकाल 2.O का आज आखिरी पूर्ण बजट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में करेंगी बजट पेश

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण के बाद बजट सत्र 2023-2024 की शुरुआत हो गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राजयसभा को संबोधित किया था जिसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। आर्थिक सर्वेक्षण के माध्यम ने निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन रही है।

बता दें कि यह बजट 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है इस लिहाज से देखा जाए तो सरकार आम जनता को राहत देने वाला बजट पेश कर सकती है। इस इस बजट से आम आदमी को बड़ी उम्मीदें है। महंगाई से परेशान मध्यम वर्ग के लोगों को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है।