दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ पहुंच रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 29 को राष्ट्रपति आएंगी चंडीगढ़

फिर से चंडीगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। 29 नवंबर को चंडीगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मु। वह दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित हुए वायुसेना के एयरफोर्स शो के लिए शहर आई थीं।

आपको बताए इस बार राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीत जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए आ रही हैं। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगी। उसके बाद उनका हरियाणा राज भवन में रात्रि विश्राम रहेगा। सूत्रों से मिली जानकारी और प्रोटोकाल के अनुसार पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री उनका स्वागत कर सकते है।