राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य कर्मियों व महिला खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कहा कुछ ऐसा ..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं और महिला खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों के उनके अनुभवों को सुना।राष्ट्रपति ने बेटियों को सशक्त बनाने पर बल दिया। वह हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें अधिक से अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए।

वहीं आपको बताए राष्ट्रपति ने आगे कहा, उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को समाज व देश के लिए सशक्त होना चाहिए।इस संवाद कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।’बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ अभियान से भी जुड़ी अंबाला की एक आशा कार्यकर्ता ने अवैध लिंग निर्धारण परीक्षणों के खिलाफ अभियान के बारे में अपने अनुभव साझा किए। आशा कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने अवैध लिंग निर्धारण परीक्षणों के खिलाफ राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई 19 छापेमारी में भाग लिया।