छत्तीसगढ़: बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’: देश के 32 दलों ने किया समर्थन, 15 ने दलों ने किया विरोध

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘47 राजनीतिक दलों से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। 15 राजनीतिक दलों को छोड़कर, शेष 32 राजनीतिक दलों ने न केवल एक साथ चुनाव कराए जाने की व्यवस्था का समर्थन किया, बल्कि संसाधनों को बचाने, सामाजिक सद्भाव की रक्षा करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए इस विचार पर अमल करने की पैरवी भी की।”

मप्र: सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के बड़झर घाट के पास एक वाहन के पलट कर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

संस्कृति मंत्रालय की झांकी में देखने को मिली लोकतंत्र की प्राचीन विरासत की झलक

गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बी आर आंबेडकर द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को संविधान सौंपने की प्रतिकृतियों और लोकतांत्रिक लोकाचार को प्रतिबिंबित करने वाले प्राचीन प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया। ‘‘भारत: लोकतंत्र की जननी’’ विषयवस्तु वाली यह झांकी परेड का हिस्सा बनी। गणतंत्र दिवस समारोह पर आधिकारिक पुस्तिका में… Continue reading संस्कृति मंत्रालय की झांकी में देखने को मिली लोकतंत्र की प्राचीन विरासत की झलक

गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की झांकी बेहद आकर्षक रही और इसमें चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 को प्रमुखता दी गई। झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया। इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को… Continue reading गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1

हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों… Continue reading हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीनगर पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद सेना मुख्यालय जा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं।

कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं के योगदान को आज भी मान्यता नहीं, इससे बदलने की जरूरत है-राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं के योगदान को मान्यता नहीं दी गई है और इससे अब बदलने की जरूरत है।

Hisar: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

करनाल के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हिसार पहुंच गई है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई है।

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति ने मेधावी छात्रों को दिया गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आयोजित 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई, साथ ही 10 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिया. राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का सराहना भी किया. आपको बता दें कि इस… Continue reading हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति ने मेधावी छात्रों को दिया गोल्ड मेडल