केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेता एक दिन के अनशन के लिए आज जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें… Continue reading केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता 46 फीसदी और 28 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 166 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 18 अप्रैल को रॉस एवेन्यू कोर्ट में होगी।

भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को करेंगे अनशन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अनशन करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक अनशन का आह्वान किया है। आप के राष्ट्रीय… Continue reading भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को करेंगे अनशन

क्या जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया, जमानत याचिका पर सुनवाई आज

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। मुझे सबकी यादी आती है – Manish Sisodia मनीष सिसोदिया… Continue reading क्या जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया, जमानत याचिका पर सुनवाई आज

यूपी में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे संजय सिंह

अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए संजय सिंह यूपी में इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरे दमखम से चुनाव प्रचार करते दिखेंगे। इस बीच, संजय सिंह ने कहा कि ‘मैंने 6 महीने सलाखों के पीछे बिताए हैं, जिससे हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। अब हम इस संदेश को पूरे देश… Continue reading यूपी में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे संजय सिंह

Delhi: उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्रीय गृह सचिव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार पर कोर्ट को गुमराह करने का जिक्र चिट्ठी में किया है।

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज यानि शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

तिहाड़ जेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री को सामान्य आगंतुक के रूप में केजरीवाल से मिलने की दी अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखकर जेल में बंद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की मांग करने के एक दिन बाद, अधिकारियों ने कहा कि वह अपने दिल्ली समकक्ष से मिल सकते हैं, लेकिन ‘मुलाकात’ में एक सामान्य आगंतुक के रूप में। ‘मुलाकात जंगला’ एक लोहे की जाली है… Continue reading तिहाड़ जेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री को सामान्य आगंतुक के रूप में केजरीवाल से मिलने की दी अनुमति