लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली की तीन लोस सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल और हरियाणा राज्यों को लेकर भी चर्चा की गयी और उसके अधिकांश वरिष्ठ नेता इसमें मौजूद रहे।

IT क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाएं भारत में नौकरियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा, ”आईटी का मतलब ‘इंडिया टुमॉरो’ है और भारत के लिए कल का लक्ष्य क्या है? लक्ष्य, 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का है।”

लोकसभा चुनाव से पहले मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़कर BJP में हुए शामिल

बता दें कि विजेंदर सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस का घर-घर गारंटी अभियान

लोकसभा चुनाव के मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पार्टी घर-घर गारंटी अभियान की शुरूआत करेगी और पार्टी 5 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। घर-घर गारंटी अभियान के तहत पार्टी जनता से सुझाव लेगी।

BJP ने “मैच-फिक्सिंग” वाले बयान के लिए राहुल गांधी पर किया पलटवार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर लोकसभा चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा अपने प्रयासों में सफल हो गई, तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा और लोगों के अधिकार छीन लिये जाएंगे।

रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

आम चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा करने वाली है। 31 मार्च को होने वाली इस महारैली की अनुमति आम आदमी पार्टी को मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने इस महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी… Continue reading रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

बिहार: I.N.D.I. गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बनी बात, RJD 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वाम दलों को भी 5 सीटें देने के लिए आपसी सहमति बन चुकी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनता दल बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभाएगी।

बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अधिकत्तर सीटों पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र और बिहार में इंडिया ब्लॉक के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। मोदी विरोध में बनी… Continue reading बिहार और महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ी, BJP में शामिल

हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं। वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं।

J&K में AFSPA की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने आतंकवाद खत्म कर दिया है: अनुराग ठाकुर

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी के लिए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के खिलाफ रही है और उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ का विरोध किया था जो 33% महिला आरक्षण प्रदान करता है।