रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, “आप” को मिली अनुमति

रामलीला मैदान में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता, "आप" को मिली अनुमति

आम चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा करने वाली है। 31 मार्च को होने वाली इस महारैली की अनुमति आम आदमी पार्टी को मिल गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी है। इसकी अवधि साढ़े 5 घंटे की होगी।

साथ ही यह रैली साढ़े 9 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में लाउडस्पीकर के साथ रैली को तमाम नेता संबोधित कर सकेंगे। बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद महारैली करने की योजना बनाई गई थी।

इस रैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे। साथ ही इस रैली का नारा तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ दिया गया है।