लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

देश में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में 49 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान होगा।

J&K में AFSPA की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा ने आतंकवाद खत्म कर दिया है: अनुराग ठाकुर

भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी के लिए विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के खिलाफ रही है और उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक’ का विरोध किया था जो 33% महिला आरक्षण प्रदान करता है।

‘जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का युग ख़त्म, पिछले चार वर्षों के दौरान घाटी में विकास के नए रास्ते खुले’- LG मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा कि- ‘कश्मीर की सह-अस्तित्व की विरासत भी सदियों पुरानी है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में यह आतंकवाद से त्रस्त हो गया। लेकिन, अब कश्मीर बदल रहा है और पिछले चार वर्षों के दौरान घाटी में विकास के नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिली है।

जम्मू-कश्मीर: स्थानीय तौर पर कर्मचारियों का किया गया विभाजन, लद्दाख को मिले 1221 कर्मचारी

जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच बंटवारा किया गया है जिसके अंतर्गत कर्मचारियों का विभाजन स्थान के आधार पर किया गया है। जिसमें कि केवल नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को 1221 कर्मचारी प्रदान किए गए हैं जिसमें कि सबसे अधिक 331 कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग से हैं।… Continue reading जम्मू-कश्मीर: स्थानीय तौर पर कर्मचारियों का किया गया विभाजन, लद्दाख को मिले 1221 कर्मचारी