जम्मू-कश्मीर: स्थानीय तौर पर कर्मचारियों का किया गया विभाजन, लद्दाख को मिले 1221 कर्मचारी

जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच बंटवारा किया गया है जिसके अंतर्गत कर्मचारियों का विभाजन स्थान के आधार पर किया गया है। जिसमें कि केवल नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को 1221 कर्मचारी प्रदान किए गए हैं जिसमें कि सबसे अधिक 331 कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग से हैं।

गौरतलब हो कि अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लदाख का विभाजन किया गया था। जिसके संबंध में पारित जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के आधार जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों को जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के बीच विभाजित किया जा रहा है। दोनों प्रदेशों में उनकी आबादी, क्षेत्रफल उपलब्ध संसाधनों और प्रशासकीय आवश्यक्ता के आधार कर्मचारियों को बांटा जा रहा है।