दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चाकू गोद कर एक व्यक्ति की हत्या

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार को 20 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर एक कॉल प्राप्त हुई और फोनकर्ता ने बताया कि उसके भाई को बाबू नामक व्यक्ति ने चाकू मार दिया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी। राष्ट्रीय राजधानी… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

16 दिसंबर दिल्ली की वो न भूलने वाली रात, निर्भया रेप कांड के 11 साल बाद कितना बदला भारत?

आज से 11 साल पहले 16 दिसंबर 2012 वो रविवार की रात थी, जब एक 23 साल की छात्रा के साथ चलती बस में 6 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। दिल्‍ली की सड़कों पर चलती एक प्राइवेट बस में हुए निर्भया गैंगरेप कांड ने सिर्फ दिल्ली या देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को… Continue reading 16 दिसंबर दिल्ली की वो न भूलने वाली रात, निर्भया रेप कांड के 11 साल बाद कितना बदला भारत?

अपनी मांगें मनवाना चाहता था संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोपी: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार ललित झा पूरे षड्यंत्र के साथ संसद में घुसा था। वह तथा अन्य आरोपी देश में अराजकता फैलाना चाहते थे, ताकि वे सरकार को अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूर कर सकें। सूत्रों ने… Continue reading अपनी मांगें मनवाना चाहता था संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोपी: पुलिस

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। एमसीडी (MCD) के एक अधिकारी ने बताया कि, मेयर का फेसबुक अकाउंट 4 से 5 दिन पहले हैक हो गया था और वह अपने अकाउंट को नहीं खोल पा रही थीं।

Parliament Security Breach Update: ‘आरोपी अराजकता फैलाकर मनवाना चाहते थे अपनी मांगे’- पुलिस

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार किए गया मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और अन्य आरोपी देश में अराजकता फैलाना चाहते थे ताकि वे सरकार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए मजबूर कर सकें।

आप विधायकों के भाजपा विरोधी प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को उस समय स्थगित कर दी गयी जब आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गये। आप विधायकों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एमसीडी कर्मचारियों के नियमितीकरण का विरोध कर रही है।

भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के नियमितीकरण में भाजपा द्वारा कथित तौर पर बाधा डालने को लेकर नियम 55 के तहत अल्पकालिक चर्चा हुई।

आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रहने के दौरान भाजपा जो नहीं कर सकी, उसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल छह महीने में पूरा किया है।’’

ईडी ने चंडीगढ़ की दवा कंपनी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ स्थित एक दवा कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे। इस मामले में ‘कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स’ के खिलाफ अक्टूबर में भी छापे मारे गये थे। केंद्रीय एजेंसी ने पहले… Continue reading ईडी ने चंडीगढ़ की दवा कंपनी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में मारे छापे

दिल्ली हवाई अड्डे पर मई 2024 तक लगाए जाएंगें ‘फुल बॉडी स्कैनर’

दिल्ली हवाई अड्डे पर मई 2024 तक ‘फुल बॉडी स्कैनर’ लगाए जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा कि कुछ प्रावधान संबंधी मुद्दों के कारण, कुछ हवाई अड्डों पर ‘फुल-बॉडी स्कैनर’ और ‘सीटीएक्स स्कैनर’ स्थापित करने की समय… Continue reading दिल्ली हवाई अड्डे पर मई 2024 तक लगाए जाएंगें ‘फुल बॉडी स्कैनर’

दिल्ली में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो… Continue reading दिल्ली में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस