दिल्ली-एनसीआर में शहरी गरीबों को वायु प्रदूषण शब्दावली की बहुत कम जानकारी: Survey

दिल्ली-एनसीआर में शहरी गरीबों के बीच वायु प्रदूषण से संबंधित शब्दों जैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक और पार्टिकुलेट मैटर के बारे में जागरूकता “काफी” कम है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक किए गए अध्ययन में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के 500 लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण के लिए, उन्हें दो समूहों, अनौपचारिक बस्तियों और मलिन बस्तियों के निवासी और औपचारिक मध्यवर्गीय बस्तियों के निवासी में वर्गीकृत किया गया था।

गैर सरकारी संगठन ‘चिंतन एनवायरमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप’ के सर्वेक्षण “साफ सांस” में कहा गया है, “शहरी गरीबों के बीच वायु प्रदूषण से संबंधित शब्दों के बारे में जागरूकता काफी कम थी। केवल 10 प्रतिशत लोगों को एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) और पीएम 2.5 जैसे वायु प्रदूषकों के बारे में पता था, जबकि मध्यमवर्गीय बस्तियों के 71 प्रतिशत व्यक्तियों को इसकी जानकारी थी।”

पीएम 2.5 सूक्ष्म कण होते हैं जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है। ये मानव केश से 100 गुना अधिक पतले होते हैं और लंबे समय तक हवा में रहते हैं। ये सांस लेने के साथ शरीर में घुसकर स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं।

अध्ययन के निष्कर्षों में यह भी बताया गया है कि 33 प्रतिशत शहरी गरीब उत्तरदाताओं ने वाहनों को, 27 प्रतिशत ने निर्माण गतिविधियों और 20 प्रतिशत ने पराली जलाने को वायु प्रदूषण के लिए मुख्य कारण माना।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज सामान्यत: बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड… Continue reading राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, आज राजधानी में दिन में आंशिक… Continue reading आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद

Delhi: पिछले 9 साल में फरवरी के महीने में सबसे अच्छी रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली में फरवरी माह में वायु गुणवत्ता पिछले नौ साल में सबसे अच्छी रही और इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

Delhi Weather: अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे का एक्यूआई 158 की रीडिंग के साथ “मध्यम” श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और दिन के समय बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं, सोमवार देर… Continue reading दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस

आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सोमवार को… Continue reading आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस