HomeBreaking Newsदिल्ली में BJP कार्यालय के 20 राउंड फायरिंग, एक युवक की हुई...

दिल्ली में BJP कार्यालय के 20 राउंड फायरिंग, एक युवक की हुई मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां बाइक सवार हमलावरों ने समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। समीर मुस्तफाबाद का रहने वाला था। घटना के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक से आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, समीर सोनिया विहार इलाके में बीजेपी कार्यालय के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि समीर कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, इस दौरान करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में समीर की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

फायरिंग की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां कई जगह गोलियों के खोखे पड़े मिले। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किस कारण अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन शामिल थे।

कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई वारदात

यह वारदात ऐसे स्थान पर हुई, जहां दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा का कार्यालय भी स्थित है। कार्यालय के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में समीर की जान चली गई। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में मंत्री कपिल मिश्रा या उनके कार्यालय का इस हत्याकांड से कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले की जांच हमलावरों की पहचान, हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर केंद्रित है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More

दिवाली की खुशियों पर मातम ने किया पहरा, गई 12 साल की बच्ची की आंख! पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments