HomeBreaking Newsपिथौरागढ़ में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला, CM धामी करेंगे भव्य...

पिथौरागढ़ में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला, CM धामी करेंगे भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) शनिवार को इस मेले का शुभारंभ करेंगे। भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम स्थल पर आयोजित होने वाला यह मेला व्यापार, संस्कृति और पारंपरिक विरासत के लिए खास पहचान रखता है।

छह साल बाद दिखेंगे तिब्बती उत्पाद

इस बार जौलजीबी मेले को लेकर लोगों में खास उत्साह है। इसकी बड़ी वजह करीब छह साल बाद मेले में तिब्बती सामान की दुकानों का दोबारा लगना है। भारत-चीन सीमा व्यापार फिर से शुरू होने के बाद तिब्बती उत्पादों की वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्यापार और संस्कृति का अनूठा संगम

जौलजीबी मेला लंबे समय से भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक मेलजोल का माध्यम रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों के व्यापारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचते हैं। तिब्बती सामान की वापसी से इस बार मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और व्यापारियों की भी इस आयोजन पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब के युवाओं को करोड़पति बनने का मौका! CM मान ने किया ‘पंजाब दा करोड़पति’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments