HomeBreaking Newsदिल्ली की हवा बनी जानलेवा! AQI 300 पार, बारिश की उम्मीद भी...

दिल्ली की हवा बनी जानलेवा! AQI 300 पार, बारिश की उम्मीद भी खत्म, प्रदूषण से राहत कब?

देश की राजधानी दिल्ली(Delhi AQI) में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच चुका है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल इनका खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।बुधवार को राजधानी के कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया था जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है।

प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या अन्य बीमारियों से परेशान लोगों पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब हवा के चलते कई लोग बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। दिवाली के दौरान आतिशबाजी को भी प्रदूषण बढ़ने की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, राजधानी में बिगड़ती हवा के पीछे मौसम और अन्य प्रदूषण स्रोतों की भूमिका भी अहम है।

कई इलाकों में AQI का स्तर चिंताजनक

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुराड़ी में AQI 355, झिलमिल में 373, सोनिया विहार में 293, मंदिर मार्ग में 225 और नॉलेज पार्क में 197 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदूषण का असर राजधानी के कई हिस्सों में महसूस किया जा रहा है।

कृत्रिम वर्षा से भी राहत की उम्मीद कम

प्रदूषण के बीच लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल वर्षा की संभावना से इनकार किया है। वहीं, IIT कानपुर और दिल्ली सरकार के शोधकर्ता कृत्रिम बारिश यानी क्लाउड सीडिंग के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. महापात्रा के मुताबिक, आसमान में बादल तो रह सकते हैं लेकिन वे क्लाउड सीडिंग के लिए अनुकूल नहीं होंगे।

इसके लिए विशेष प्रकार के संवहनी बादलों की जरूरत होती है। मौजूदा परिस्थितियों में ऐसे बादलों की कमी के कारण कृत्रिम बारिश से भी बहुत कम लाभ मिलने की आशंका है। इस तरह दिल्लीवासियों को फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के लिए अनुकूल मौसम का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बना श्री आनंदपुर साहिब, जन आंदोलन की ताकत से मिली बड़ी उपलब्धि…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments