उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य सरकार(Yogi government) ने पात्र कर्मचारियों को राहत दी है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान करने वाले योग्य कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के ऐसे पात्र मतदाता जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के वास्तविक और प्रमाणित मतदाता हैं मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश पाने के हकदार होंगे। यह सुविधा निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों के लिए है। इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्हें मतदान के लिए अपने कार्यस्थल से दूर जाना पड़ सकता है। अवकाश मिलने से वे अपनी ड्यूटी और मतदान के बीच बेहतर तालमेल बना सकेंगे।
11 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान
विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के तहत कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इनमें स्नातक वर्ग की पांच और शिक्षक वर्ग की छह सीटें शामिल हैं। मतदान की तारीख 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:
-
लखनऊ
-
वाराणसी
-
आगरा
-
मेरठ
-
इलाहाबाद-झांसी
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र:
-
लखनऊ
-
वाराणसी
-
आगरा
-
मेरठ
-
बरेली-मुरादाबाद
-
गोरखपुर-फैजाबाद


[…] […]