HomeBreaking NewsBRICS Summit के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली, आज PM मोदी...

BRICS Summit के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली, आज PM मोदी संग होगी अहम बैठक, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS सम्मेलन(BRICS Summit) में हिस्सा लेने के लिए आज यानी शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब 3 बजे भारत पहुंचे। नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर भारतीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी रूसी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर पुतिन का स्वागत अभिवादन करते दिखाई दिए।।

पुतिन के भारत दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक है। दोनों नेताओं के बीच आज कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

रक्षा और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

मोदी और पुतिन की बातचीत में भारत-रूस रक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान रह सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल के अपग्रेड, रूस से S-400 सिस्टम की बाकि डिलीवरी और Su-57 लड़ाकू विमान से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा दोनों देश ऊर्जा सहयोग और भारत में नए सिविल न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित करने की योजनाओं पर भी बात कर सकते हैं। व्यापार, तकनीक और दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने के विकल्प भी एजेंडे में रह सकते हैं।

12 सितंबर को भारत आएंगे शी जिनपिंग

पुतिन के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। करीब सात साल बाद हो रही उनकी भारत यात्रा को भी काफी अहम माना जा रहा है। BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान व्यापार और सीमा से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

BRICS बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन के साथ-साथ बिजनेस फोरम से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वह BRICS बिजनेस फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के नए तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है।

पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के अलावा कई अन्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं। BRICS सम्मेलन के दौरान वह दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और मिस्र समेत कई देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 25 साल पहले का वो खौफनाक मंजर, जब चीख उठा था अमेरिका और थम गई…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments