HomeBreaking Newsरोहित शर्मा की T-Shirt पर लिखे 2 शब्दों ने मचाया गदर, बिना...

रोहित शर्मा की T-Shirt पर लिखे 2 शब्दों ने मचाया गदर, बिना बोले तंज कसने की चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा मैदान के अंदर और बाहर अपने बेबाक अंदाज और अनोखे वन-लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं। भले ही 39 वर्षीय रोहित हाल के दिनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में न रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर में रोहित की सफेद टी-शर्ट पर लिखे दो शब्दों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर कसा गया तीखा तंज माना जा रहा है।

टी-शर्ट पर लिखा ‘नॉन कमिटल’ बना चर्चा का केंद्र

रोहित शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर अपने नए मनोरंजन शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं, जो 19 सितंबर से प्रसारित होगा। इस शो के प्रोमो शूट के दौरान रोहित मजाकिया अंदाज में यह कहते नजर आए, “अरे यार कितना रिहर्सल करवाओगे? लेकिन आ रहा हूं 19 सितंबर को।” हालांकि, प्रशंसकों का ध्यान उनके इस संवाद से ज्यादा उनकी सफेद टी-शर्ट पर लिखे कोट ‘नॉन कमिटल’ (Non-Committal) पर गया। सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने बिना देर किए इस शब्द का संबंध अजीत अगरकर के उस पुराने बयान से जोड़ दिया, जिसने भारतीय क्रिकेट जगत में काफी हलचल मचाई थी।

क्या है ‘Non-Committal’ विवाद का पूरा इतिहास?

इस विवाद की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी, जब बीसीसीआई ने भारतीय टीम का आगामी रोडमैप पेश किया था और शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। उस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही ‘नॉन कमिटल’ हैं, यानी दोनों का उस वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है। इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था, क्योंकि दोनों ही दिग्गजों ने इच्छा जताई थी कि वे अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। अब रोहित की इस टी-शर्ट को उसी बयान का करारा जवाब माना जा रहा है।

 

READ MORE: BRICS Summit 2026 : 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, नई दिल्ली में PM मोदी से होगी मुलाकात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments