HomeBreaking NewsTV स्टार रोहित चंदेल की बढ़ी मुश्किलें, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप...

TV स्टार रोहित चंदेल की बढ़ी मुश्किलें, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल(Rohit Chandel) कानूनी विवाद में फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक्टर कथित रूप से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से नाबालिग को बार-बार फोन करते थे और उसे परेशान करते थे।

रिहायशी इलाके में रोकने का आरोप

शिकायत के तहत पुलिस ने बताया कि कथित घटना 5 जुलाई की है। आरोप है कि उस दिन रोहित चंदेल ने लड़की को उसकी इमारत के पास रोका, उसके साथ बहस की और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई के पंत नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की हैपुलिस ने रोहित चंदेल को उनके दहिसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें विशेष POCSO अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

TV करियर में निभा चुके हैं कई चर्चित किरदार

29 वर्षीय रोहित चंदेल टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। वह ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव और ‘पंड्या स्टोर’ में धवल मकवाना जैसे किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। हाल के समय में वह टीवी शो ‘सैरब’ से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के तहत आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : जिसे समझा पानी, वो निकला एसिड! हापुड़ में सीलबंद बोतल का पानी पीने से युवती को होने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments