HomeBreaking Newsअमेरिका-ईरान के बीच तेज हुई बयानबाजी, होर्मुज खोलने के लिए ट्रंप ने...

अमेरिका-ईरान के बीच तेज हुई बयानबाजी, होर्मुज खोलने के लिए ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, पिछले चार दिनों से ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, ईरान पर अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम 

अमेरिका का आरोप है कि उसके समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को ईरान निशाना बना रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने को कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए खुला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने इसके लिए 24 घंटे का समय दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल इसी मार्ग से गुजरता है।

ईरान सुरक्षित जहाजों के आवाजाही की दे गारंटी

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संदेश क्षेत्रीय मध्यस्थों के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया है। अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से सभी व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी दे और यह भरोसा भी दे कि किसी भी कारोबारी जहाज को निशाना नहीं बनाया जाएगा। साथ ही अमेरिका का कहना है कि होर्मुज के सभी शिपिंग चैनलों को बिना किसी शुल्क के खोला जाना चाहिए।

ओमान में संभावित बैठक पर टिकी नजर

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका का आरोप है कि ईरान पिछले सप्ताह हुए समझौते का पालन नहीं कर रहा है। इसी बीच ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और ओमान के अधिकारियों की संभावित बैठक की चर्चा है, जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान ने बातचीत की इच्छा जताई है और वह इसके लिए तैयार हैं। वहीं, हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और ईरान के प्रमुख ठिकानों पर हमलों को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

Read More

न गोला न बारूद… चीन ने बना दिया ‘माइक्रोवेव एयर डिफेंस’, देखकर कांप रही दुनिया! एक झटके में मार गिराएगा कई सैटेलाइट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments