अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border narcotics smuggling network, apprehends two accused, and recovers 8.378 kg heroin along with ₹2 lakh drug money.
Preliminary investigation reveals that the accused were operating on the directions of… pic.twitter.com/AnlTvxxFoa
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 10, 2026
दो चरणों में हुई कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पहले चरण में थाना छेहर्टा पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लव और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 किलो 10 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। इस कार्रवाई में कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसके बाद दूसरे ऑपरेशन में 3 किलो 368 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिससे कुल बरामदगी 8 किलो 378 ग्राम तक पहुंच गई।
ड्रोन के जरिए सीमा पार से पहुंच रही थी हेरोइन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी 28 वर्षीय लवप्रीत सिंह अमृतसर के गांव खासा का रहने वाला है और बीए पास है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा के भीतर पहले से तय स्थानों पर हेरोइन गिराते थे।
नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बेरोजगारी और जल्दी पैसा कमाने की चाहत के कारण कई युवा नशा तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग करने की अपील की गई। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देश पंजाब के युवाओं को नशे के जरिए गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
Read More
छत्तीसगढ़ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 निवेशकों से करोड़ों रुपये लूटे, आरोपी CA गिरफ्तार

