HomeBreaking Newsकतर गैस प्लांट में जोरदार धमाके से 12 भारतीयों की मौत, अमीर...

कतर गैस प्लांट में जोरदार धमाके से 12 भारतीयों की मौत, अमीर शेख तमीम ने PM मोदी से की बात

कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक प्रमुख गैस प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 12 भारतीय नागरिकों समेत कुल 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना के बाद कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दोनों देशों ने जताई एकजुटता

फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताए जाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए कतर प्रशासन की सराहना की।

तकनीकी खराबी को बताया गया कारण

कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी के अनुसार, विस्फोट बरजान गैस आपूर्ति सुविधा में हुआ। शुरुआती जांच में किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्लांट को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी हुई, जिसके बाद विस्फोट और आग लगने की घटना हुई।

मृतकों में अधिकांश भारतीय

दोहा स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। इसके अलावा 66 लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

हाल ही में दोबारा शुरू हुआ था प्लांट

जानकारी के मुताबिक, बरजान गैस प्लांट दिसंबर 2025 से रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते बंद था। व्यापक तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद इसे हाल ही में फिर से संचालन के लिए शुरू किया गया था। हालांकि दोबारा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद यह बड़ा हादसा हो गया। कतर एनर्जी ने कहा है कि घटना के बावजूद देश के LNG निर्यात और बंदरगाह संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और सभी वाणिज्यिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं।

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी…बोले – परमाणु ठिकानों की जांच नहीं कराई तो रोक देंगे बातचीत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments