HomeBreaking Newsअमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस, तीर्थयात्रियों के लिए जारी...

अमरनाथ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस, तीर्थयात्रियों के लिए जारी की गई खास एडवाइजरी…

अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली इस सालाना तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा मार्गों पर भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करना तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यात्रा के दौरान नवयुग टनल से वाहनों की आवाजाही तय समय के अनुसार संचालित की जाएगी। पुलिस के निर्देशों के अनुसार, कश्मीर से जम्मू की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को सुबह 11:30 बजे से पहले टनल पार करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जम्मू से कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दोपहर 3 बजे के बाद टनल पार करना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ समय भी निर्धारित किए गए हैं ताकि यातायात सुचारू बना रहे और यात्रा मार्गों पर अनावश्यक भीड़ न हो।

यात्रियों के लिए बढ़ाया गया बीमा कवर

इस वर्ष तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना बीमा कवर की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। यह सुविधा सभी पंजीकृत यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के उपलब्ध होगी। पहले यह बीमा कवर 5 लाख रुपये का था। इसके दायरे में श्राइन बोर्ड के कर्मचारी, अधिकारी और यात्रा से जुड़े अन्य कर्मी भी शामिल होंगे।

स्वास्थ्य और आवास की खास सेवाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। यात्रा मार्गों पर दो अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल स्थापित किए गए हैं जिनमें प्रत्येक की क्षमता 70 बेड की है। इसके अलावा 100 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए 1,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वैध परमिट वाले पंजीकृत यात्रियों को निशुल्क ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रा से पहले बनाएं योजना

पुलिस ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मौसम, सुरक्षा जांच और यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की पहले योजना बनाएं। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से संचालित होगी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा।

यह भी पढ़ें : इमरान हाशमी की हॉरर वर्ल्ड में हुई वापसी! ‘रूह’ की डरावनी झलक ने बढ़ाई सभी की धड़कने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments