HomeBreaking Newsदो साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति परेशान होकर SP...

दो साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति परेशान होकर SP के पास पहुंचकर बोला – मेरी पत्नी बार-बार भाग जाती है

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरानी में डाल दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि उसकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है, जिससे वह और उसका परिवार परेशान है।

SP से परेशान पति ने लगाई गुहार

पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। उसने कहा कि उसकी पत्नी कई बार बिना बताए घर से चली जाती है और विरोध करने पर उसे तरह-तरह की धमकियां भी देती है। पति का कहना था कि इन घटनाओं से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है।

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक, युवक और महिला ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली। दंपती की एक छोटी बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी गांवों के रहने वाले हैं।

शिकायत करने पिता के साथ पहुंचा पति

युवक अपने पिता के साथ SP कार्यालय पहुंचा था। उसने लिखित शिकायत देकर पत्नी के बार-बार घर छोड़कर जाने की बात कही। युवक की फरियाद सुनकर वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, हालांकि अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जरूर कार्रवाई का भरोसा दिया।

पुलिस ने जांच के दिए निर्देश

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

SSOC अमृतसर-काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर का बड़ा एक्शन, विदेशी हैंडलर्स के 3 गुर्गे गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्तौलें और कारतूस बरामद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments