HomeBreaking Newsसंरक्षित पशु तस्करी में अलीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री...

संरक्षित पशु तस्करी में अलीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई अनवर हुसैन गिरफ्तार

अलीगढ़ जिले की चंडौस थाना पुलिस ने संरक्षित पशु के मांस की तस्करी के मामले में खुर्जा निवासी कारोबारी अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अनवर हुसैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं। इस मामले में एक दिन पहले उनके कर्मचारी इस्लाम खान को भी गिरफ्तार किया गया था।

जनवरी में पकड़ी गई थी मांस से भरी गाड़ी

पुलिस के मुताबिक, 15 जनवरी 2026 की रात गोरक्षा दल के सदस्यों ने दौरई मोड़ और गभाना टोल प्लाजा के बीच एक लोडर वाहन को रोककर सूचना दी थी। वाहन से करीब 700 किलोग्राम से अधिक मांस बरामद हुआ था। उस समय चालक अशफाक और परिचालक इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और मांस के नमूने जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे।

लैब रिपोर्ट के बाद सामने आया नाम

अप्रैल में आई फोरेंसिक रिपोर्ट में बरामद मांस के संरक्षित पशु का होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान खुर्जा निवासी अनवर हुसैन और उनके कर्मचारी इस्लाम खान की भूमिका सामने आई। इसके बाद इस्लाम खान को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह अनवर हुसैन को उनके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में जुटे नेता

अनवर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद चंडौस कोतवाली में कई राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधियों के समर्थकों की आवाजाही देखी गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि भी कोतवाली पहुंचे थे। अनवर हुसैन के बड़े भाई सरवर हुसैन 1989 में बुलंदशहर से सांसद चुने गए थे और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Read More

ईरानी गायिका परस्तू अहमदी को बिना हिजाब परफॉर्मेंस देने पर 74 कोड़े मारने के आदेश, दुनियाभर में फैसले का हो रहा विरोध

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments