कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना उस समय हुई जब अगरतला जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में एयरोब्रिज पर खड़ी थी। विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
विमान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम हुआ प्रभावित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) सुबह करीब 9:30 बजे एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी, तभी अचानक उस पर बिजली गिर गई। इससे विमान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारतीय विमानन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। बाद में यात्रियों को दोपहर करीब 12:50 बजे एक अन्य ए321 विमान के जरिए अगरतला के लिए रवाना किया गया।
दो ग्राउंड स्टाफ को आई मामूली चोट
इंडिगो की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि घटना के दौरान दो ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मामूली रूप से प्रभावित हुए। उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया। एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश के बीच यह घटना सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच, उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। दार्जिलिंग में दूधिया पुल बहने और राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के एक हिस्से के धंसने की खबर है।
STORY | Agartala-bound IndiGo flight struck by lightning at Kolkata airport, no injuries
An IndiGo aircraft bound for Agartala was struck by lightning at Kolkata airport on Friday during a thunderstorm, an Airports Authority of India (AAI) official said.
READ:… pic.twitter.com/c7ekGiR0d5
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2026
स्थिति पर प्रशासन की नजर
अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश से प्रभावित इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरी राहत एवं बचाव उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, विमान पर बिजली गिरने की घटना के बाद तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
Read more
सोनीपत में चोरी की बड़ी वारदात, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, साफ कर गए लाखों का सामान

