HomeBreaking Newsभारत के नए नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई...

भारत के नए नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण

New Navy Chief Vice Admiral Krishna Swaminathan: भारत सरकार ने देश के नए नौसेना प्रमुख (Navy Chief) के नाम का ऐलान कर दिया है। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख बनाया गया है। वह मौजूदा नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी की जगह लेंगे। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई 2026 को अपना कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

पश्चिमी नौसेना की संभाल रहे जिम्मेदारी

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन इस समय मुंबई स्थित भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। भारतीय नौसेना में उन्हें रणनीतिक सोच और तकनीक में बेहतर होने के लिए जाना जाता है। लंबे अनुभव और कई अहम जिम्मेदारियों को निभाने के बाद अब उन्हें देश की नौसेना की कमान सौंपी गई है।

1987 में भारतीय नौसेना में हुए थे शामिल

कृष्णा स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। नौसेना में अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई अहम ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर काम किया है। रक्षा मामलों में उनकी विशेषज्ञता को भारतीय नौसेना के लिए काफी जरुरी माना जाता है।

NDA से लेकर अमेरिका तक की पढ़ाई

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नेशनल डिफेंस अकादमी से अपनी मिलिट्री की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज से भी उच्च सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी पढ़ाई और मिलिट्री बैकग्राउंड उन्हें भारतीय नौसेना के बड़े पद के लिए मजबूत बनाती है।

डिफेंस लीडरशिप में बड़े बदलाव

भारत सरकार ने नेवी चीफ के साथ-साथ डिफेन्स लीडरशिप में अन्य बड़े बदलाव भी किए हैं। हाल ही में एन एस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा CDS अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को पूरा हो रहा है। ऐसे में भारतीय रक्षा तंत्र में एक साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Read More:

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के नए CDS, तीनों सेनाओं पर रहेगा कंट्रोल, जनरल अनिल चौहान कब होंगे रिटायर?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments