HomeBreaking Newsहोर्मुज स्ट्रेट में बढ़ रहा तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान...

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ रहा तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान का हमला, IRGC ने दो जहाजों को किया जब्त…

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में कहा है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य(Strait of Hormuz) से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका और उन्हें ईरान के क्षेत्रीय जल की ओर मोड़ दिया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, जिन जहाजों को रोका गया उनकी पहचान ‘MSC Francesca’ और ‘Epaminondas’ के रूप में हुई है।

IRGC ने जहाजों को नियंत्रण में लिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC नौसेना ने इन दोनों जहाजों को अपने नियंत्रण में लिया और ईरानी तट की ओर ले गई। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की बाधा को वह बर्दाश्त नहीं करेगा।

IRGC का यह भी दावा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर उसका प्रभाव कायम है। इसी संदर्भ में उसने कहा कि इन जहाजों की गतिविधियां संदिग्ध थीं, इसलिए उन्हें रोका गया।

‘MSC Francesca’ पर IRGC ने लगाया आरोप

पहले जहाज ‘MSC Francesca’ को लेकर IRGC ने आरोप लगाया कि उसका संबंध इजरायल से जुड़ी इकाई से है। वहीं ‘Epaminondas’ के बारे में कहा गया कि वह अपने नेविगेशन सिस्टम में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहा था, जिससे समुद्री सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता था।

ईरान ने किया दावा

इसी बीच, ईरान ने यह भी दावा किया है कि अमेरिकी नौसैनिक दबाव के बावजूद उसके दो तेल टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कच्चा तेल पहुंचाने में कामयाब रहे।

उपलब्ध ट्रैकिंग आंकड़ों के आधार पर बताया गया है कि नाकाबंदी जैसे हालात के बावजूद ईरान अब तक करीब 90 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति कर चुका है। इसके लिए उसने समुद्र में भंडारण और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें : मिर्जापुर में ट्रक से भिड़ीं बोलेरो-कार, आग में जिंदा जले 9 लोग, अब तक 11 लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments