HomeBreaking Newsमिर्जापुर में ट्रक से भिड़ीं बोलेरो-कार, आग में जिंदा जले 9 लोग,...

मिर्जापुर में ट्रक से भिड़ीं बोलेरो-कार, आग में जिंदा जले 9 लोग, अब तक 11 लोगों की मौत…

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर(Mirzapur) में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने 11 लोगों की जान ले ली। मध्य प्रदेश की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा एक ट्राला अचानक ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्राले ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। इस टक्कर में कार ट्राले और ट्रक के बीच फंस गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक बोलेरो भी ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। वाहन में सवार लोग बाहर निकल नहीं सके और ड्राइवर सहित नौ लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट कार के चालक और ट्रक के क्लीनर ने भी दम तोड़ दिया। घटना ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुई।

बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। परिवार मध्य प्रदेश के मैहर से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा था। हादसे में एक छोटे बच्चे और उसकी मां समेत कई परिजनों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक क्लीनर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तेज धमाके के साथ भड़की आग 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन लपटों के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। इस दर्दनाक हादसे पर जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में 44°C तक पहुंचेगा पारा, हीटवेव का अलर्ट, जानिए देशभर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments