आज शुक्रवार, 13 मार्च को घरेलू फ्यूचर बाजार में सोने और चांदी(gold and silver) के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 172 रुपये की कमी के साथ ट्रेड कर रहा था।
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा आज 1,60,251 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,60,271 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10:03 बजे तक गोल्ड वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 1,60,099 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने 1,60,401 रुपये का उच्चतम स्तर भी छुआ।
चांदी की कीमतें
एमसीएक्स पर 5 मई, 2026 के एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 0.21% की गिरावट के साथ 2,67,397 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,66,001 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान उच्चतम स्तर 2,69,186 रुपये तक पहुंचा।
प्रमुख शहरों में चांदी के रेट
दिल्ली और कोलकाता: 10 ग्राम – 2,800 रुपये, 100 ग्राम – 28,000 रुपये
चेन्नई: 10 ग्राम – 2,900 रुपये
मुंबई: 10 ग्राम – 2,799 रुपये
प्रमुख शहरों में सोने के रेट
दिल्ली
24 कैरेट – 1,61,390 रुपये
22 कैरेट – 1,47,930 रुपये
18 कैरेट – 1,21,080 रुपये
मुंबई
24 कैरेट – 1,61,240 रुपये
22 कैरेट – 1,47,800 रुपये
18 कैरेट – 1,20,930 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट – 1,62,560 रुपये
22 कैरेट – 1,49,000 रुपये
18 कैरेट – 1,25,500 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट – 1,61,240 रुपये
22 कैरेट – 1,47,800 रुपये
18 कैरेट – 1,20,930 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट – 1,61,290 रुपये
22 कैरेट – 1,47,830 रुपये
18 कैरेट – 1,20,980 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट – 1,61,390 रुपये
22 कैरेट – 1,47,930 रुपये
18 कैरेट – 1,21,080 रुपये
पटना
24 कैरेट – 1,61,290 रुपये
22 कैरेट – 1,47,830 रुपये
18 कैरेट – 1,20,980 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट – 1,61,240 रुपये
22 कैरेट – 1,47,800 रुपये
18 कैरेट – 1,20,930 रुपये
आज के कारोबार में सोना-चांदी दोनों ही हल्की गिरावट के साथ नजर आए हैं। निवेशक और आम खरीदार दोनों को कीमतों में उतार-चढ़ाव पर ध्यान रखना चाहिए।