HomeBreaking Newsजम्मू में बीमार पति और जमीन दिलाने के बहाने महिला से ठगे...

जम्मू में बीमार पति और जमीन दिलाने के बहाने महिला से ठगे लाखों रुपये, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

जमीन दिलाने और बीमार पति का इलाज कराने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद दोमाना थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

2020 में शुरू हुआ ठगी का मामला

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी सोनिया देवी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में वह जम्मू के मंजीत बाबा उर्फ शेरा बाबा के झांसे में आ गई थीं। महिला के अनुसार आरोपित ने जमीन दिलाने और उनके बीमार पति के इलाज में मदद करने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे में आकर उन्होंने अलग-अलग तारीखों पर उसे कुल 40 लाख रुपये नकद दे दिए।

बैंक से लिया लोन

शिकायतकर्ता के मुताबिक यह रकम उन्होंने जम्मू-कश्मीर बैंक से ऋण लेकर और अपनी निजी बचत से जुटाई थी। उन्होंने बताया कि बैंक से लिया गया ऋण अभी भी जारी है और उसकी मासिक किस्तें उनके खाते से कट रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पैसे मांगने पर दी धमकी

महिला का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने कई बार रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह उनसे बचने लगा और अपने वादे पूरे नहीं किए। जब भी उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

SHO दोमाना वरुणेश्वर सिंह ने बताया कि मंजीत बाबा पर इस प्रकार की धोखाधड़ी का यह चौथा मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा जानीपुर पुलिस थाने में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दोमाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था और अब नए मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Read More

आज सोने-चांदी के दामों में नजर आई हल्की गिरावट, जानें क्या कहते हैं ताजा रेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments