पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 35वें दिन भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखी। खुफिया इनपुट के आधार पर राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी कर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
दिनभर की कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:
587 स्थानों पर छापेमारी
183 लोगों की गिरफ्तारी
7 घोषित अपराधी (Proclaimed Offenders) गिरफ्तार
3 अवैध हथियार बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान पूरी तरह इंटेलिजेंस-आधारित है और गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
11 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां
अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 11,265 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस और Anti-Gangster Task Force Punjab (AGTF) की संयुक्त टीमों द्वारा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टरों के ठिकानों की पहचान कर उन्हें मैप किया गया है, जिसके बाद लगातार रेड की जा रही है।
पुलिस का सख्त संदेश
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लक्ष्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
गुमनाम सूचना देने की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी किसी भी जानकारी को गुप्त रूप से साझा करें।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।


