HomeBreaking Newsदिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद कॉरिडोर बना यात्रियों की पहली पसंद, पहले दिन 1 लाख लोगों...

दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद कॉरिडोर बना यात्रियों की पहली पसंद, पहले दिन 1 लाख लोगों ने किया सफर…

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर संचालन के पहले ही दिन रिकॉर्ड यात्री संख्या दर्ज की गई। NCRTC के अनुसार, रात 10 बजे आखिरी ट्रेन रवाना होने तक कुल यात्रियों की संख्या 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था। अब तक एक दिन में दर्ज की गई यह सबसे अधिक यात्री संख्या है। कई स्टेशनों पर यात्रियों ने उत्साह में “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

यात्री सुविधा पर खास जोर

NCRTC ने आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉरिडोर के विभिन्न स्टेशनों पर 8,000 से अधिक वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गाजियाबाद स्टेशन पर 370 कार और 632 दोपहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता के साथ सबसे बड़ी सुविधा है। सराय काले खां स्टेशन मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित है, जहां आईएसबीटी, मेट्रो और रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी उपलब्ध है। मेरठ साउथ, मोदीपुरम और शताब्दी नगर सहित अन्य स्टेशनों पर भी बड़े स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मेरठ मेट्रो और लास्ट माइल कनेक्टिविटी

देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो 12 स्टेशनों के बीच संचालित हो रही है। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा दी गई है। जहां पर्याप्त जगह नहीं है, वहां आसपास की निजी पार्किंग का उपयोग किया जा सकता है। सभी स्टेशनों पर ड्रॉप-ऑफ जोन बनाए गए हैं ताकि जाम की स्थिति न बने। ई-रिक्शा, ऑटो, बस और कैब जैसी सेवाएं लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर रही हैं।

पार्किंग दरें और डिजिटल सुविधा

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पार्किंग शुल्क अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। यूपी में 6 घंटे तक साइकिल के लिए 5 रुपये, दोपहिया के 10 रुपये और कार के 30 रुपये शुल्क है, जबकि दिल्ली में कार के लिए यह दर 50 रुपये तक है।

Read More

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 7 किलो हेरोइन समेत 99 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments