पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब में भी बाढ़ का कहर जारी है, प्रदेश के कई जिले जलमग्न हो चुके हैं जिससे की जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है। पंजाब सरकार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों से बातचीत की।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं की राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितों को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक से कोई मुकाबला नहीं कर सकता, ये मुसीबत की घड़ी है और सभी को मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

